News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. भविष्य पर मंडराते खतरे से निबटने के लिए परसरामपुरिया कालेज के स्टूडेंट्स सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट के आगे जाम लगा दिया। जाम को लेकर शहर कोतवाल और स्टूडेंट्स के बीच जमकर विवाद हुआ। लेकिन जिद पर अड़े स्टूडेंट्स ने उनकी एक नहीं मानी और वे सड़क पर लेट गए। जाम लगने के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश के बाद रास्ता खुलवाया।
स्टूडेंट्स का कहना है कि डंडे के जोर पर कोतवाल उनकी आवाज दबाना चाहते थे। स्टूडेंट्स ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक उनक पक्ष में फैसला नहीं हो जाता, आमरण अनशन जारी रहेगा।
इधर, अनशन पर बैठे छात्र आशीष पारीक, विक्रम रणवां व रवि कुमार को गंभीर हालत में एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, स्टूडेंट्स डी-हाइड्रेशन के शिकार हो गए हैं।