नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के सदस्यों द्वारा नाटकीय विरोध के बीच राज्यसभा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का हिमायती महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया।
जैसे ही राज्यसभा में कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने विधेयक पेश करने की कार्यवाही शुरू की, वैसे ही सपा के सदस्य अबू आसिम आजमी ने साथी सदस्यों के साथ हंगामा शुरू कर दिया और महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की उत्तर भारतीयों के खिलाफ की गई टिप्पणियों का मुद्दा उठाया।
उत्तर भारतीयों के खिलाफ राज ठाकरे और समर्थकों की गतिविधियों का विरोध कर रहे सपा सदस्यों ने कानून मंत्री से विधेयक की कॉपी छीनने तक का प्रयास किया। बहरहाल, आज भारद्वाज ने ध्वनिमत के साथ विधेयक को सदन में पेश कर दिया।