HomeSportsCricket Cricket

आक्रामक रवैया नहीं छोड़ूगा:श्रीसंथ

बंगलूर.हमेशा गलत कारणों से चर्चा में रहने वाले श्रीसंथ ने कहा कि भज्जी के साथ हुए विवाद के कारण वे अपना आक्रामक रवैया नहीं छोड़ेगें। श्रीसंथ हरभजन के साथ हुए वाकये को पूरी तरह से भूल जाना चाहते हैं। श्रीसंथ ने कहा कि मैं बीती बातों को याद करने में विश्वास नहीं करता बल्कि सिर्फ वर्तमानपर ध्यान देना चाहता हूं।

कल किंग्स इलेवन पंजाब के इस गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में रॉसल्स चैलेंजर की कमर ऐसी तोड़ी की वे उससे उबर नहीं पाए। इस मैच के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

इस बारे में बात करते हुए श्रीसंथ कहते हैं कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना मुझे बहुत पसंद है। वैसे जब मैंने पहला ओवर फेका था तो मैंने ऐसा कुछ प्लान नहीं किया था। मैंने बस अपना क्रिकेट का मजा लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: