भुवनेश्वर. बुधिया के कोच बिरंची दास के हत्या के मुख्य आरोपी राजा आर्चाया का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। राजा आचार्या के नार्को परीक्षण की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर विनय बहेरा ने बताया कि हम राजा आचार्या का नार्को टेस्ट कराएगें क्योंकि उसने पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण लोगो का नाम लिया है। जिनपर विश्वास करना मुश्किल है।
बहेरा ने कहा कि पुलिस की एक टीम राजा आचार्या को अपने हिरासत में लेने के लिए गोवा रवाना होगी । बहेरा ने कहा कि हम कल राजा आचार्या को उड़ीसा लेकर आएगें। गौरतलब है कि कल राजा आर्चाया ने गोवा में समर्पण किया था।
गौरतलब है कि इसी मामले के अनेय आरोपी छागला ने पुलिस के सामने आईएएस ऑफिसर प्रिया ब्रत पटनायक का नाम लिया था जिसकी वजह से उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
पुलिस ने कहा कि पटनायक ने पूछताछ के दौरान कबूल किया था कि बिरंची दास के हत्या के ठीक एक महीने पहले ही वे 16 मार्च को राजा आचार्या से मिले थे। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को बिरंची दास की हत्या कर दी गई थी।