नई दिल्ली. मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने कहा कि हमने भारत सहित दुनिया के नौ अन्य बाजारों में आईफोन बेचने के लिए सॉफ्टवेयर कंपनी एपल के साथ समझौता किया है।
यूके की कपनी वोडाफोन ने अपने रिलीज में कहा कि इस साल के अंत तक आस्ट्रेलिया, क्रेच रिपब्लिक, इजिप्ट,ग्रीस, इंडिया, इटली, पुर्तगाल,न्यूजीलैंड,साउथ अफ्रिका और तुक्री के वोडाफोन ग्राहक आईफोन खरीद सकेगें। गौरतलब है कि आईफोन एक ऐसा फोन है जिसकी मदद से ग्राहक सिर्फ नाम टाइप करके फोन कर सकता है। साथ ही इस फोन में हम किसी भी रुप में वाइस मेल सुन सकते हैं।
सोमवार को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में वोड़फोन के शेयर का भाव 163 पेस था।