मुंबई. आईपीएल के दौरान सुर्खियों में रहे थप्पड़ विवाद के मामले में जांच कर रहे वकील सुधीर नानावटी मैच के बाद हुए घटनाक्रम के फुटेज देखकर हैरान हो गए हैं।
ताजा खबरों के मुताबिक मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह और किंग्स 11 पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंथ के बीच विवाद की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है और जांच के लिए बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए हाई कोर्ट के वकील नानावटी ने घटनाक्रम के फुटेज देखे हैं।
एक और खबर यह आई है कि नानावटी अपनी जांच रिपोर्ट बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार को सोमवार को सौंप देंगे। इससे पहले खबर आ चुकी है कि शुक्रवार को अहमदाबाद में भज्जी और श्रीसंथ नानावटी के सामने पेश होंगे।
संबंधित खबरें
* आक्रामक रवैया नहीं छोड़ूगा:श्रीसंथ
* भज्जी, श्रीसंथ की पेशी शुक्रवार को
* भज्जी पर आजीवन प्रतिबंध लगे: रोवन
* होर्डिंग्स से भी हटाए गए भज्जी
* सजा कबूल, नहीं करूंगा अपील : हरभजन
* भज्जी को पड़ा तीन करोड़ का ‘थप्पड़’
* भज्जी-श्री विवाद : जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त