HomeNewsNational National

चापलूस और चौकड़ी हावी है कांग्रेस में : दास

नई दिल्ली. पिछले दिनों मंत्रिमंडल से बाहर किए गए कांग्रेस नेता अखिलेश दास की पार्टी और राज्यसभा से सदस्यता बर्खास्त किए जाने के बाद दास ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के आला नेता चापलूसों के घेरे में हैं और यही घेरा पार्टी के कई फैसले करवा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दास ने कहा कि कुछ नेताओं की चौकड़ी बेतरतीब फैसले कर रही है। अगर फैसले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या प्रधानमंत्री करें तो कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से दावा किया कि सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री की तरफ से उन्हें पत्र मिले हैं जिनमें उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई है।

दास ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित पंक्ति के नेताओं को दरकिनार करने के लिए कांग्रेस में अंदरूनी षड़यंत्र चल रहा है। दास ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता जोशी बहुगुणा का नाम लिया और उनके खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। अन्य किसी नेता का खुले तौर पर नाम लेने से उन्होंने इंकार कर दिया।

दास ने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस के युवा सांसद राहुल गांधी चापलूसों की फौज से घिरे हुए हैं और राहुल को सच्चई देखने ही नहीं दी जाती।

अलविदा कांग्रेस :
दास ने एक सवाल के जवाब में साफ कह दिया है कि अब वे वापस कांग्रेस में कदम नहीं रखेंगे। उन्होंने अब किसी और पार्टी से जुड़ने के सवाल पर कहा कि वे अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि लखनऊ जाकर इस बारे में फैसला करेंगे।

संबंधित खबरें
* पूर्व मंत्री दास का कांग्रेस से इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: