HomeNewsNational National

उप्र कांग्रेस ने दास को स्वार्थी कहा

लखनऊ. मंत्री पद से हटाए जाने के कुछ ही समय बाद अखिलेश दास द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनकी जमकर आलोचना की।

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मंत्री पद से हटाए जाने के तुरंत बाद ही दास द्वारा इस्तीफा दिया जाना साबित करता है कि पार्टी के हित नहीं बल्कि सिर्फ अपने हित के लिए ही काम कर रहे थे या अपने हित के ही इच्छुक थे।

जोशी ने यह भी कहा कि हमें इस तरह की सूचनाएं मिली थीं कि मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से ही दास अन्य पार्टियों के साथ सौदेबाजी कर रहे थे और अब उनके इस्तीफे से संकेत मिलता है कि किसी और पार्टी से उनकी सांठगांठ हो गई है।

दास ने इस्तीफे के कारणों को गिनाते हुए जोशी के खिलाफ नाराजगी तो व्यक्त की ही थी, राहुल गांधी की भी आलोचना की थी। इस पर जोशी ने कहा है कि कुछ समय पहले ही दास राहुल की तारीफों के पुल बांध रहे थे। जोशी ने कहा कि यह समय ही बताएगा कि वे राज्य में पार्टी की मजबूती के लिए क्या और कितना काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें
* चापलूस और चौकड़ी हावी है कांग्रेस में : दास
* पूर्व मंत्री दास का कांग्रेस से इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: