HomeBusinessCorporate Corporate

वाइन और बीयर केन निकालेगी ‘कोबरा’

नई दिल्ली. भारत के दस शीर्ष बीयर ब्रांडों में से एक ‘कोबरा’ के मालिक लार्ड करन बिलमोरिया ने कहा है कि उनकी कंपनी बीयर के विभिन्न प्रकारों को केन में लाने की योजना बना रही है। इसके अलावा उनकी कंपनी वाइन के क्षेत्र में प्रवेश की योजना भी बना रही है।

कंपनी निकट भविष्य में ब्रिटेन और भारत के शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के अलावा अपना आईपीओ लाने की योजना भी बना रही है।

भारत में कंपनी के नौ संयंत्र हैं। इसके अलावा कंपनी तीन नए संयंत्रों के निर्माण अथवा अधिग्रहण के लिए प्रयास कर रही है।

बिलमोरिया ने कहा कि हमें आशा है कि हम अपने इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 20 से 25 लाख बीयर की बोतलों की बिक्री में कामयाब रहेंगे। भारत में यह वृद्धि सौ फीसदी से अधिक है। इसके बाद हम केन को बाजार में उतारेंगे।

बिलमोरिया ने कहा कि उनकी कंपनी नासिक और बंगलौर तथा कुछ अन्य स्थानों पर वाइन संयंत्र लगाने पर भी विचार कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: