Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
सबसे खूबसूरत महिला का खिताब पा चुकीं फिल्म ‘फैन्टेस्टिक फोर’ की अभिनेत्री जेसिका एल्बा इन दिनों भारतीय व्यंजन बनाना सीख रही हैं।
वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के अनुसार गर्भवती अल्बा जाने-माने हालीवुड रेस्तरां ‘फ्लेवर ऑफ इंडिया’ में भारतीय खाना बनाने की कक्षाएं ले रही हैं।
भारतीय खाने का स्वाद उन्होंने कलाकार माइक मायर्स के साथ कॉमेडी फिल्म ‘द लव गुरु’ करते हुए चखा था। बाद में वह उन्हीं व्यंजनों को पकाने की कला सीखने के लिए गईं।
कहा जा सकता है कि गर्भवती होने के कारण अल्बा को ऐसे व्यंजन खाने खाने की इच्छा हो रही है।
उन्होंने कहा कि देखना होगा कि मैं जरूरत से ज्यादा पौष्टिक आहारऔर विटामिन तो नहीं ले रही हूं। मैं इतना खाने की आदी नहीं हूं इसलिए इसे खाने के पहले मुझे काफी ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।