Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
बालीवुड आइटम गर्ल संभावना सेठ का कहना है कि वह राखी सावंत से बेहतर डांसर है।
फिल्म ‘36 चाइना टाउन’, ‘सौदा’, ‘पागलपन’ और ‘काफिला’ जसी फिल्मों में जबरदस्त डांस करके चर्चा में आईं संभावना कहती हैं कि वह राखी सावंत से कहीं बेहतर डांस करती हैं।
वह कहती हैं कि राखी किस्मत की धनी हैं। डांस करने के लिए उन्हें हमेशा अच्छे गाने मिले हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि वह एक बेहतर डांसर हैं।
स्टांप पेपर घोटाले में लिप्त रहे अब्दुल करीम तेलगी पर बनी फिल्म ‘मुद्रांक’ में दोनों ने एक-एक गाने पर डांस किया है। वह कहती हैं कि उन्हें ज्यादा प्रशंसा मिल रही है।
फिल्म के निर्देशक शाकिर शेख ने उनकी बात को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने राखी सावंत से बेहतर परफॉर्म किया है। जेल में फिल्म देखने के बाद तेलगी ने भी संभावना के डांस को बेहतर बताया है।