bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

दलाई लामा के दूत ने चीन के आरोप को खारिज किया

नई दिल्ली. तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि तेंपा सेरिंग ने चीन द्वारा एक तिब्बती समूह पर आंतकवादी संगठन अलकायदा के साथ संबंध रखने के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

भारत में युवा तिब्बती कार्यकर्ताओं के समूह ‘तिब्बती यूथ कांग्रेस’ (टीवाईसी) को चीन ने एक आतंकवादी संगठन करार दिया था। इस संबंध में सेरिंग ने कहा कि यह आधारहीन आरोप है। तिब्बती स्वभाव से ही अहिंसक और शांतिप्रिय होते हैं, उनका आतंकवाद से किसी प्रकार का संबंध नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आरोपों में किसी तरह की विश्वसनीयता नहीं है। सेरिंग ने कहा कि चीन जसे शक्तिशाली देश द्वारा बिना प्रमाण के इस प्रकार का आरोप लगाना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। विश्व इस प्रकार के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेगा।

उन्होंने कहा कि तिब्बत द्वारा स्वतंत्रता के लिए किया जा रहा संघर्ष अहिंसा पर आधारित है। सेरिंग ने चीन के आरोप को झूठा प्रचार करार दिया।

गौरतलब है कि दलाई लामा के विशेष दूतों और चीनी अधिकारियों के बीच रविवार को हुई बैठक बिना नतीजे के खत्म हो गई। रविवार को हुई बैठक के बाद चीन ने टीवाईसी पर अलकायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था।

चीन ने टीवाईसी पर जिंगजियांग प्रांत में पूर्वी तुर्कमेनिस्तान आंदोलन से जुड़े कई अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ भी संबंध रखने का आरोप लगाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: