Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई.
डालर की तुलना में रुपये में भारी गिरावट के मद्देनजर सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों में हुई लिवाली के बावजूद मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक मंगलवार को 117.89 अंक यानी 0.67 फीसदी कमजोर होकर 17,370.01 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया भी आज डालर की तुलना में पिछले 8 महीनों के निम्नतम स्तर पर चला गया।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी आज दिन के कारोबार की समाप्ति पर 47.60 अंक यानी 0.92 फीसदी की कमजोरी से 5,144.65 के स्तर पर दर्ज किया गया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी आज नरमी का माहौल रहा। मिडकैप सूचकांक जहां 68.95 अंक यानी 0.94 फीसदी टूटकर 7,230.31 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, स्मालकैप सूचकांक 96.11 अंक यानी 1.09 फीसदी गिरकर 8,749.24 के स्तर पर बंद हुआ।
आज जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:- स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, सत्यम कंप्यूटर्स, इंफोसिस व एचसीएल। यूनीटेक, भारती एयरटेल व जयप्रकाश एसोसिएट्स के शयरों के के भाव गिरे।