तिरूवनंतपुरम.
दमा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए केरल के तिरूवनंतपुरम में विश्व दमा दिवस के मौके पर तीन किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया।
चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में टीवी स्टार सरथ कुमार ने मंगलवार को इस दौड़ के लिए सैकड़ों लोगों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
डाबर इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष के. के. राजेश ने कहा कि इस दौड़ को अत्यधिक समर्थन मिला है, जिसे देखकर वे काफी खुश हैं।