HomeSportsOther Sports Other Sports

बीजिंग ओलंपिक: टिकटों की आनलाइन बिक्री लड़खड़ाई

बीजिंग. बीजिंग ओलंपिक खेलों के लिए टिकटों की तीसरे चरण की बिक्री शुरू हो चुकी है लेकिन इस दौरान इंटरनेट के माध्यम से टिकटों की खरीद फरोख्त में फिर से बाधा पहुंची। इस चरण में बॉक्सिंग, फुटबाल, वालीबाल और बास्केट बाल समेत कुल 16 खेलों के 13.8 लाख टिकटों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।

यह बाधा उस समय खड़ी हुई जब टिकट खरीदने के इच्छुक लोग वेबसाइट पर लॉग ऑन करने और टिकट बुक करने में तो सक्षम थे लेकिन वे उसका मूल्य चुकाने में कठिनाई अनुभव कर रहे थे। भारी मांग के कारण इंटरनेट पर टिकट बिक्री की प्रक्रिया लड़खड़ा गई।

नवंबर में दूसरे चरण की बिक्री के दौरान भी ऐसा ही हुआ था और तब आयोजकों को ड्रा की मदद से टिकटों की बिक्री करनी पड़ी थी।

ओलंपिक के टिकट बिक्री केंद्रों के अनुसार बैंक आफ चाइना की शाखाओं और आधिकारिक वेबसाइट पर टिकटों की बिक्री शुरू होने के तीन घंटों के भीतर ही 60,000 टिकट बिक गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: