HomeBusinessCorporate Corporate

एमटीएन की भारती समूह से अधिग्रहण की बातचीत

जोहांसबर्ग. मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र की दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन ने कहा है कि भारतीय कंपनी भारती समूह के साथ अधिग्रहण अथवा रणनीतिक साझेदारी से संबंधित शुरुआती दौर की बातचीत चल रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में संभावित सौदे को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बाद एमटीएन पर इस संबंध में एक वक्तव्य जारी करने का दबाव बना हुआ था।

गौरतलब है कि एमटीएन ने सोमवार को बाजार बंद हो जाने के बाद अपना वक्तव्य जारी किया है। सोमवार के शुरुआती कारोबार में खुले भाव की तुलना में कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत ऊपर बंद हुए थे।

वक्तव्य के मुताबिक एमटीएन की भारती एयरटेल के साथ प्रस्तावित सौदे के लिए बातचीत अभी जारी है। संभव है कि इसी संभावित सौदे का सकारात्मक प्रभाव कंपनी के शेयरों के भाव पर पड़ा हो।

वक्तव्य में कहा गया है कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। फिलहाल किसी तरह का हस्तांतरण हो भी सकता है और नहीं भी। इसलिए जब तक कोई अंतिम घोषणा नहीं हो जाती शेयर धारकों को शेयरों की खरीद फरोख्त में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

हाल ही में कंपनी ने कहा था कि उसने प्रस्तावित सौदे के संबंध में मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को गंभीरता से लिया है। इसके बावजूद दुनिया भर के मीडिया में इस संभावित सौदे के बारे में खबरें आती रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: