HomeNewsNational National

शिवसेना ने वड़ापाव को दिया कारपोरेट अवतार

पुणे. यदि आपको मुंबई में अगली बार चमचमाते स्टाल पर पूरी साफ-सफाई और ‘जय महाराष्ट्र’ के जयकारे के साथ गरमागरम वड़ापाव पेश किया जाए तो आश्चर्य न करें। शिवसेना ने राज्य के इस मशहूर नाश्ते को कारपोरेट शक्ल देने के लिए विक्रेताओं का एक संगठन बनाया है। इसके तहत स्टाल सिर्फ ‘मराठी माणुस’ को ही दिए जाएंगे।

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने सोमवार को महाराष्ट्र वड़ापाव विक्रेता सेना के राज्यव्यापी नेटवर्क की घोषणा की। इसमें बताया गया कि शिवसेना के समर्थन वाला विक्रेताओं का यह संघ वड़ापाव को विभिन्न स्टालों पर मैक्डोनाल्ड्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय पिज्जा आउटलेटों जैसी साफ-सफाई के साथ बेचेगा।

वड़ापाव परियोजना के इनचार्ज संजय गौरव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुंबई समेत महाराष्ट्र की अन्य जगहों पर कारपोरेट की शक्ल वाले वड़ापाव स्टाल शुरू करने का निर्णय पार्टी के कार्यकारी निदेशक उद्धव ठाकरे के साथ चार माह के विचार-विमर्श के बाद लिया गया। उन्होंने बताया कि सेना समर्थित ये स्टाल सिर्फ महाराष्ट्रियनों को आवंटित किए जाएंगे ताकि उन्हें स्व-रोजगार मिल सके।

आमतौर पर पांच रुपए में बिकने वाले वड़ापाव की यह कारपोरेट किस्म आठ रुपए में बेची जाएगी। गौरव ने कहा कि गुणवत्ता के लिहाज से यह कीमत जायज है। उन्होंने दावा किया, ‘हमारा वड़ापाव गुणवत्ता में बिना कोई समझौता किए प्रत्येक वर्ग के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करेगा।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: