नई दिल्ली. वोडाफोन ने अपनी एसटीडी दर को मंगलवार से देश भर के लिए 1.30 रुपये प्रति मिनट कर दिया। कंपनी ने रोमिंग दर को भी एक रुपये कर दिया है जो सभी इनकमिंग और लोकल आऊटगोइंग कॉल के लिए है।
गौरतलब है कि प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस कंपनी एयरटेल ने पिछले ही सप्ताह ही अपनी एसटीडी दर को घटाकर 1.50 रुपये प्रति मिनट किया था।
वोडाफोन का कहना है कि उसके ग्राहक रोमिंग के दौरान एसटीडी काल 1.50 रुपये प्रति मिनट कर सकेंगे।