Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
अपने सधे हुए व्यवहार के लिए पहचान रखने वाली विद्या ने हाल ही लोगों को कमाल का सरप्राइज दिया। विद्या ने लंदन में संपन्न हुई पार्टी में ऐसा चेयर डांस किया कि लोगों को अब तक यकीन ही नहीं हो रहा कि वे विद्या ही थीं या कोई और! गौरतलब है कि यह पार्टी लंदन में आयोजित हुए एक फिल्म अवार्ड समारोह के बाद बॉलीवुड के सितारों की गेदरिंग के लिए आयोजित की गई थी। हाथ में शराब का गिलास और चेयर के सहारे बॉलीवुड नंबर्स पर नाचतीं विद्या वहां सभी के आकर्षण का केंद्र थीं। पूरे डांस के दौरान उपस्थित मेहमानों को लग रहा था कि जैसे विद्या नशे के
कारण अपना संतुलन खो चुकी हों। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्हें नए रूप में देखकर सभी हैरत में थे। लोगों के दिमाग में विद्या के लिए यही छवि है कि वे सिंपल-सोबर अदाकारा हैं। लेकिन इस शो में ऐसा लग रहा था कि उनपर बहुत ज्यादा सुरूर चढ़ गया हो।
विद्या नाचते-नाचते इतने जोश में आ गईं कि वे एक ऊंची कुर्सी पर चढ़ गईं। उस कुर्सी पर चढ़कर वे जोरदार ठुमके लगा रहीं थीं और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश भी कर रही थीं। कई बार कुर्सी को हिलता हुआ देख एक बार तो लोगों को लगा कि कहीं वे गिर न जाएं। लेकिन विद्या ने कुर्सी पर संतुलन कायम रखा। इस पार्टी में शाहरुख खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, करण जौहर जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी शख्सियतें मौजूद थीं और लंदन के कई मेहमान भी थे। बॉलीवुड में अधिकतर लोगों का मानना है कि विद्या शराब से दूर ही रहती हैं। इसलिए यह विद्या का सरप्राइज आइटम ही कहा जा सकता है, जिसके माध्यम से वे डांस में सुरूर की हकीकत पेश करने की कोशिश कर रही हों। अन्य प्रत्यक्षदर्शियों को विद्या के हाव-भाव से तो यही लगता है कि वे कई पैग्स गटक चुकी थीं।
खैर सच कुछ भी हो, लेकिन विद्या का परफॉर्मेस कमाल का था, उन्होंने अपने डांस में नशे की हर भाव-भंगिमा का ब-खूबी प्रदर्शन किया। वैसे भी सिल्वर स्क्रीन पर इन सितारों को हर नकली दृश्य को हकीकत में बदलने के लिए जी-जान से मेहनत करनी होती है। ऐसे में अगर विद्या ने इस डांस में वास्तविकता लाने के लिए जो एफर्ट लगाया उसकी भी तारीफ होनी चाहिए। इस मौके पर करण जौहर और शाहरुख खान सहित अन्य सितारों ने भी सारी रात जमकर डांस किया। लेकिन विद्या की अदा सबसे जुदा ही रही।