HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सुचित्रा का लव सीन

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति भले ही बॉलीवुड की फिल्मों में इन दिनों नजर न आ रही हों, लेकिन उनकी पहुंच हॉलीवुड तक है।‘ कभी हां कभी न’ फिल्म से नेम और फेम पाने वालीं सुचित्रा इन दिनों अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के तहत बनी फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं। इस वर्ष उनकी एक फिल्म ‘कर्म कन्फेशन एंड होली ’रिलीज होगी।

यह फिल्म पिछले दो वर्ष से अपने प्रदर्शन की प्रतीक्षा में थीं और अब जाकर कहीं महुरत आ पाया है। इस फिल्म में सुचित्रा ने एक अनिवासी भारतीय की पत्नी का किरदार निभाया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए सुचित्रा को कई बोल्ड सीन देने पड़े। दूसरी ओर सुचित्रा का कहना है कि उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया है और वे बोल्ड सीन देने के लिए तैयार हुई हैं।

फिल्म का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। सुचित्रा को इस फिल्म के लिए काफी हिम्मत से काम लेना पड़ा। वे शर्मीली किस्म की लड़की हैं। और घबराई हुई थीं, लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड ने उन्हें अपने किरदार को दमदार बनाने की ताकत दी। सुचित्रा इस खास दृश्य के बारे में बाताती हैं कि यह पति और पत्नी के बीच प्यार का दृश्य है और इसे अश्लील नहीं माना जाना चाहिए। यह हॉलीवुड का प्रोजेक्ट है इसलिए भी ऐसे दृश्य तो वहां होते ही हैं। सुचित्रा बॉलीवुड के लिए भी इस तरह के दृश्य कर सकती हैं। यदि सबकुछ उनके विश्वास पर खरा उतरता है, मसलन बैनर और फिल्म के निर्देशक व स्क्रिप्ट के अनुरूप वे बॉलीवुड की फिल्मों में भी बोल्ड सीन दे सकती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: