HomeSportsCricket Cricket

इंडियन प्रीमियर लीग के दस यादगार पल

आईपीएल ट्वेंटी-20 क्रिकेट की धमाकेदार शुरुआत के बाद से अब तक कई लम्हें ऐसे हैं, जिन्हें संजो कर रखा जाएगा। इस तेज रफ्तार क्रिकेट ने लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल अब तक लोगों को लुभाने में सफल रहा है। प्रस्तुत है आईपीएल में किए गए प्रदर्शन पर आधारित दस महत्वपूर्ण क्षण-

1-मैक्कुलम की जबर्दस्त पारी आईपीएल के शुरुआती मैच में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज बं्रेडन मैक्कुलम द्वारा बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स के विरुद्ध 73 गेंदों में 13 छक्कों और10 चौकों के साथ बनाए गए नाबाद 158 रन को भुलाना मुश्किल है।

2-हसी ने झुमाया आईपीएल के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज माइक हसी के किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध 54 गेंदों में 9 छक्कों और 8 चौकों की मदद से बनाए गए नाबाद 116 रन ने स्टेडियम में लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

3-दिल्ली की शानदार शुरुआत आईपीएल के अपने पहले ही मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। डेयरडेविल्स की इस आसान जीत के नायक गंभीर और महारूफ रहे।

4-सहवाग का जलवा डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने एक यादगार पारी खेली। लगभग 230 के स्ट्राइक रेट से सहवाग ने 41 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए।

5- सायमंड्स ने चलाया बल्ला डेक्कन चार्जर्स के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्र्यू सायमंड्स ने राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 53 गेंदों पर 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से ऐसी पारी खेली, जो लोगों के दिलोदिमाग पर लंबे समय तक छाई रहेगी। इस पारी के दौरान सायमंड्स ने अपने बल्ले से मैदान के चारों तरफ रनों की बौछार कर दी।

6- रोहित किसी से कम नहीं डेक्कन चार्जर्स टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के लोग मुरीद हो गए हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी रोहित ने जिस साहस से बल्लेबाजी की है, उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। पिछले छ: मैचों में रोहित ने तीन अर्धशतकों की मदद से 235 रन बनाए हैं।

7-गिलक्रिस्ट का तेज शतक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसे देखकर कोई भी मुग्ध हो जाता। गिली ने इस मैच में 47 गेंदों पर 10 छक्कों और 9 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए।

8-चार्जर्स ने मारा मैदान सितारा खिलाड़ियों के होते हुए भी डेक्कन चार्जर्स को पहली जीत के लिए चार मैचों तक इंतजार करना पड़ा। पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच को चार्जर्स ने इस अंदाज में जीता कि यह आईपीएल की सबसे बड़ी जीत बन गई।

9-सबसे रोचक मुकाबला आईपीएल टूर्नामेंट में बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच अब तक का सबसे करीबी मुकाबला हुआ। रोमांच से भरपूर इस मैच को मात्र तीन रनों से जीतने में बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स सफल रहा।

10- तनवीर ने झटके विकेट राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर की चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध की गई गेंदबाजी को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। तनवीर ने 4 ओवरों के अपने स्पेल में जिस तरह से सिर्फ 16 रन देकर सुपर किंग्स के 6 बेशकीमती विकेट निकाले, उसने खेल का रुख ही पलट दिया।

बल्लेबाजों का खेल माने जाने वाले ट्वेंटी-20 में तनवीर ने अपने प्रदर्शन से इस बात को गलत साबित कर दिया कि ट्वेंटी-20 में गेंदबाज मैच नहीं जीता सकते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: