HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

क्या-क्या करें शाहरुख?

आईपीएल, पांचवी पास और खुद के प्रोडक्शन व विज्ञापनों में व्यस्त शाहरुख के लिए इन दिनों यही कहने की स्थिति निर्मित हो गई है कि ‘आखिर मैं करूं तो क्या-क्या करूं!’ दरअसल शाहरुख की लोकप्रियता ने उनके पास प्रस्तावों के ढेर लगा दिए हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनमें शाहरुख ने खुद को अपनी मन-मरजी से उलझाया है। अब आलम यह है कि इन उलझनों में वे कई जरूरी प्रोजेक्ट्स के लिए बमुश्किल वक्त निकाल पा रहे हैं। अब फिल्म ‘भूतनाथ’ को ही ले लीजिए।

सूत्रों के मुताबिक सैकड़ों प्रोजेक्ट में उलझे शाहरुख के पास शीघ्र प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘भूतनाथ’ की डबिंग के लिए वक्त ही नहीं था इसलिए शाहरुख ने आधी रात से लेकर सुबह तक डबिंग की और तकनीशियनों को भी व्यत रखा तब कहीं जाकर काम पूरा हुआ। फिल्म के लिए अन्य सभी कलाकारों की डबिंग पूरी हो गई थी, लेकिन सिर्फ शाहरुख के पास वक्त नहीं था।

शाहरुख की डबिंग के लिए पिछले हफ्ते स्टूडियो बुक किया गया था, लेकिन आईपीएल के मैच की वजह से शाहरुख नहीं आ पाए थे। निर्देशक विवेक शर्मा ने शाहरुख से कहा कि वह डबिंग पूरी कर दें, ताकि फिल्म का काम आगे सुचारू रूप से चले। उनकी बात मानते हुए शाहरुख आईपीएल का मैच खत्म होने के बाद रात बारह बजे के बाद डबिंग स्टूडियो पहुंचे और सुबह तक डबिंग करते रहे।

उन्होंने शाहरुख की प्रशंसा करते हुए कहा, शाहरुख अपने काम के प्रति बेहद गंभीर है और वह जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। विवेक को पहले उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख एक ही रात में डबिंग पूरी कर लेंगे, क्योंकि वे काफी थक चुके थे। विवेक को लग रहा था कि एक और दिन डबिंग के लिए जाएगा, लेकिन शाहरुख ने ऐसा नहीं होने दिया। फिर भी लगता ऐसा है कि शाहरुख का कई फील्ड में दखल अब उनके लिए सिरदर्द साबित होता जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Neel Kamal
Wednesday, 7th May 2008, 14:01
Hats off to Shahrukh. Basically king Khan had said in the past to achieve your goal u have to be on toes and he is onlty practicing that. We need to learn lessons from his sheer hardwork Neel