HomeSportsOther Sports Other Sports

सुरेश कलमाड़ी होंगे अध्यक्ष

नई दिल्ली.भारतीय ओलिंपिक संघ आईओए के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी निलंबित भारतीय हाकी महासंघ आईएचएफ के पांच सदस्यीय तदर्थ समिति के अध्यक्ष होंगे। इस समिति के चार अन्य सदस्य भी आईओए के अधिकारी ही होंगे। आईओए के शीर्ष सूत्रों ने आज यहां यूनीवार्ता को यह जानकारी दी।

कलमाड़ी के अलावा इस समिति में आईओए के महासचिव रणधीर ¨सह, उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मट्टू और संयुक्त सचिव राजीव मेहता शामिल हैं। आईओए ने समिति के लिए तीन सलाहकारों को भी नियुक्त किया है। एन रामाचंद्रन को मार्के¨टग सलाहकार बनाया गया है।

बाब डेविडजन को प्रशासनिक सलाहकार और रिक चाल्र्सवर्थ को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया है। सूत्नों ने बताया कि आईओए पर तदर्थ समिति में पूर्व ओलंपियनों को शामिल करने के लिए बहुत दबाव था। पांच पदों के लिए अनेक लोग लाइन में थे और ऐसे में सभी को इसमें शामिल कर पाना संभव नहीं था। इसलिए निर्णय लिया गया कि आईओए के अधिकारियों को ही इसमें शामिल किया जाए।

उन्होंने बताया कि तदर्थ समिति में किसी सीनियर खिलाड़ी को शामिल नहीं करने के कारण बहुत लोगों को कष्ट होगा लेकिन पूर्व ओलंपियनों को लेकर बनाई गई पांच सदस्यीय हाकी चयन समिति इन बातों का ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी और प्रशंसक नई समिति को अपना पूरा समर्थन देंगे ताकि इस खेल को फिर से पटरी पर लाया जा सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: