bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लालू, ठाकरे, सुखबीर भी हुए दीवाने

नई दिल्लीद ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा से हर कोई मिलने को बेताब है। रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान, बाल ठाकरे, सुखबीर बादल और कपिल देव ने खली से मिलने की इच्छा जताई है। हालांकि ये मुलाकातें हो पाएंगी या नहीं, यह वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के प्रतिनिधियों पर निर्भर करेगा। खली का डब्ल्यूडब्ल्यूई से अनुबंध जुलाई तक है। इसी अनुबंध के चलते खली दिल्ली स्थित ओबराय होटल में अपने सुईट, लॉबी और बेसमेंट में बने जिम तक ही जा सकते हैं।

मैच देखने का न्यौता

सचिन तेंदुलकर सोमवार को खली से मिले थे। सचिन ने उन्हें 8 मई को मुंबई में मैच के लिए आमंत्रित किया, जिसे खली ने स्वीकार कर लिया।

राष्ट्रपति से मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा अपने दोनों बच्चों के साथ खली से मिले। प्रियंका गांधी उनके साथ नहीं थीं। शाम को खली ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात की।

12 मई को रेवाड़ी में

खली 8 मई को मुंबई में मैच देखेंगे। 11 मई को वह दिल्ली लौटेंगे और इसी दिन हरियाणा के रेवाड़ी में अपने किसी मित्र से मिलने जाएंगे। 13 मई की रात को खली अमेरिका लौट जाएगा।

दिल्ली पंहुचने के बाद खली केवल आशुतोष महाराज से मिलने प्रीतमपुरा जा पाए हैं। पत्रकारों, आम लोगों और बच्चों को खली तक पंहुचने की इजाजत नहीं है। ये सभी होटल के पोर्च या फिर लाबी से ही उन्हें देख पा रहे हैं। हां, सिरमौर (हिमाचल) जिले से आए परिजन और निकट संबंधी जरूर उनसे नियमित रूप से मिल रहे हैं। खली 13 मई तक भारत में रहने के बावजूद हिमाचल नहीं जा पाएंगे।

खली को सम्मानित करने की तैयारी कर रही धूमल सरकार भी खली का अभिनंदन नहीं कर सकेगी, क्योंकि हमीरपुर उपचुनाव के कारण राज्य में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: