HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अब बनेंगे इंस्पेक्टर

चंडीगढ़. खली को अब पंजाब पुलिस ने एएसआई से सब इंस्पेक्टर बनाने का फैसला कर लिया है। खली के सम्मान में पंजाब आम्र्ड पुलिस (पीएपी) जालंधर एक सम्मान समारोह आयोजित करेगा, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे। विभाग के अनुसार खली ने 2006 में अमेरिकी दौरे के दौरान छह माह की छुट्टी ली थी, बाद में खली ने छुट्टी बढ़ाने के लिए न तो कोई आवेदन भेजा न फोन से कोई जानकारी दी।

वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी भूपिंदर सिंह ने कहा, जब वह पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था तो खली को प्रेक्टिस करता देखते थे। उसी वक्त लगता था कि लंबी-चौड़ी कद-काठी वाला खली एक दिन विभाग के साथ-साथ पंजाब का नाम रोशन अवश्य करेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: