नई दिल्ली भारतीय कंपनी जगत के विदेश में सबसे बड़े अधिग्रहण को भारती एयरटेल जल्दी ही अंजाम दे सकती है। यह टाटा के कोरस अधिग्रहण से भी बड़ा हो सकता है। भारती ने पुष्टि कर दी है कि वे दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन से बातचीत कर रहे हैं।
टाटा समूह ने ब्रिटेन की कोरस का अधिग्रहण करीब 12 अरब डॉलर में किया है। एमटीएन का बाजार पूंजीकरण 37 अरब डॉलर है, वहीं भारती का बाजार पूंजीकरण 43 अरब डॉलर है।