HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

ठग नहीं दीवाना था वो

नीली आंखांे वाली हसीना सेलिना कुछ भी कह दें विवाद खुद-ब-खुद उनके पीछे चले आते हैं। जब सेलिना अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘लव हैज नो लैंग्वेज’ की शूटिंग के लिए न्यूजीलैंड में थीं, तो वहां भी विवादों ने उन्हें घेर लिया। यह अफवाह फैल गई कि कोई ठग उनके पीछे पड़ गया है।

बाद में सेलिना ने सफाई दी, ‘वह ठग नहीं था, वह मेरा दीवाना था जो मेरी एक फोटो और ऑटोग्राफ लेना चाह रहा था। उसने मेरे ढेरों फोटो इकट्ठे कर रखे थे और उसे मेरे पालतू जानवरों तक के बारे मंे जानकारी थी। वह सिर्फ इतना चाहता था कि मैं उसे आटोग्राफ दे दूं और अपनी एक फोटो खींचने दूं।

लेकिन मेरे चारों तरफ जबरदस्त सुरक्षा होने के कारण उसे सफलता नही मिल पाई।’ मिस इंडिया रह चुकी सेलिना कहती हैं कि वह जैसे-तैसे मुझ तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था और आखिरकार उसे सफलता मिल भी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: