News
International International रैले/इंडियानापोलिस.
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बीच चल रहा घमासान और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
एक ओर जहां ओबामा ने नॉर्थ कैरोलाइना में हिलेरी क्लिंटन को मात देते हुए जीत दर्ज कर ली है। वहीं इंडियाना में हिलेरी क्लिंटन ने बराक ओबामा को पछाड़ दिया है।
नॉर्थ कैरोलाइना में ओबामा ने हिलेरी को भारी अंतर के हारते हुए अपनी स्थिती काफी मजबूत कर ली है लेकिन इंडियाना में जीत दर्ज करते हुए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वैसे ओबामा अभी बढत बनाए हुए हैं। लेकिन कई अन्य राज्यों में चुनाव होने बाकी हैं और हिलेरी क्लिंटन की उम्मीदें अभी बची हुई हैं।