News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.विवादों में उलझे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों टीवी पर मैच देखकर ही समय बीता रहे हैं। वे जालंधर में अपने घर पर ही हैं। वे सिर्फ कुछ ही मीडिया कर्मियों से ही मोबाइल पर बात करते हैं । वे इतना अवश्य कहते हैं कि मैं कुछ बोल नहीं सकूंगा क्योंकि बीसीसीआई ने हिदायत दे रखी है।
भज्जी ने सिर्फ इतना कहा कि वे आईपीएल में एक मैच के दौरान श्रीसंथ के साथ उलझने के मामले में नानावती द्वारा दिए जाने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। भज्जी को इस बात की खुशी है कि उनके साथ प्रशंसकों और मुंबई इंडियंस टीम की पूरी-पूरी सहानुभूति है।