HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

सलाम! शुक्रिया! शुभकामनाएं!

चंडीगढ

गुडमार्निग चंडीगढ़!

आज की सुबह खास है। 7 मई 2007 की ऐसी ही सुबह हमने चंडीगढ़ संस्करण के साथ आपके घरों पर पहली दस्तक दी थी। शुक्रिया, आपने हमारे लिए न सिर्फ अपने घरों के दरवाजे खोले बल्कि पूरी गर्मजोशी के साथ हमारा दोस्ती भरा हाथ थामा और आत्मीयता, स्नेह के साथ हमारे इस रिश्ते को विस्तार भी दिया। शुभकामनाएं, आज हमारे इसी रिश्ते की वर्षगांठ है।

कोई भी रिश्ता यूं ही परवान नहीं चढ़ता। आत्मीयता की ऊष्मा के साथ आपसी समझदारी इसके पीछे एक बड़ी ताकत होती है। हमने दैनिक भास्कर को परंपरागत ढंग से सिर्फ खबरों का मंच बनाने के बजाय दोतरफा संवाद बनाए रखा। हमारे लिए आपका नजरिया, आपकी अभिरुचियां हमेशा से महत्वपूर्ण रहीं और यही वजह है कि हम आपकी अपेक्षाओं और समय की चुनौतियों पर खूब खरे उतरे।

आईआरएस के ताजा सर्वे ने इसकी तस्दीक भी की, जिसमें भास्कर और दिव्य भास्कर को सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार बताया गया। इसी रिश्ते ने माय एफएम 94.3 को भी चंडीगढ़ में नंबर वन बना दिया। हैप्पी एनिवर्सिरी -संपादक





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: