HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दरगाह में अग्निशमन यंत्र लगेंगे

अजमेर. shrine अंदरकोट वीडियो पार्लर हादसे को देखते हुए दरगाह परिसर में भी अब अग्निशमन यंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है। नाजिम अहमद रजा ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त को पत्र लिख कर परिसर का सर्वे करा कर आवश्यक उपकरणों की जानकारी देने का आग्रह किया है।

रजा ने परिषद के इंजीनियर द्वारा दरगाह परिसर के विभिन्न हिस्सों का सर्वे करने और कहां कितने और किस प्रकार के अग्निशमन यंत्रों की आवश्यकता है, इसका ब्यौरा कमेटी को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि परिसर में रोजाना काफी तादाद में जायरीन मौजूद रहते हैं। ऐसे में कभी कोई अनहोनी होने पर किस तरह से बचाव किया जा सकता है।

उन्होंने दरगाह बाजार और आस-पास के क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा जानवरों को पकड़वाने का भी आग्रह किया। रजा ने बताया कि निजामगेट से अंदरकोट तक परिषद ऐसी व्यवस्था करे कि दमकल और अन्य वाहन सुगमतापूर्वक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि रास्ता तंग होने के कारण वीडियोपार्लर हादसे के समय अग्निशमन वाहन को पहुंचने में काफी देर लगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: