bhaskar Web English
HomeNewsNational National

होटलों में विदेशी शराब होगी सस्ती

नई दिल्ली. जी हां, अब आपको फाइव स्टार होटलों में विदेशी शराब पीने के लिए जेब ज्यादा ढ़ीली नहीं करनी होगी। जी, हां फाइव स्टार होटलों में विदेशी शराब कम दाम में उपल्बध होगी।

फाइव स्टार होटलों ने यह कदम सरकार की चेतावनी के बाद उठाया है। सरकार ने कहा है कि अगर वे शराब के दामों के कटौती नहीं करते तो उन्हें आयात में मिलने वाली रियायत से हाथ थोना पड़ सकता है।

सरकार के चेतावनी के बाद होटल मालिकों ने तुरंत कदम उठते हुए शराब के कम दरों की लिस्ट सरकार को थमा दी है और यहां तक कहा है कि कुछ होटलों ने तो अभी से ही कम दाम पर शराब बेचना शुरु कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, नए रेट के हिसाब से जॉनी वीकर ब्लू लेबल के 30 एमएल के पैग के लिए 1,250 की जगह सिर्फ 800 रुपए खर्च करने पड़ेगें जबकि चीवास रिगल के छोटा पैग 550 रुपए की जगह 425 ही खर्च करना पड़ेगा।

असल में दाम कम करने के पीछे एक दिलचस्प वाकया है। कुछ महीनों पहले एक कैबिनेट मंत्री अपने कुछ दोस्तों के साथ फाइव स्टार होटल गया। वहां पर शराह के दाम देखकर वे दंग रह गए क्योंकि इन होटलों को विदेशी शराब में एक स्पेशल स्कीम के तहत आयात कर में भारी छूट मिलती है लेकिन इस छूट का फायदा ग्राहकों को नहीं मिलता। सरकार ने इसी घटना के बाद होटलों का लगाम खिचने की तैयारी में जुट गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: