HomeHealth Health

तो इसलिए इतना घातक है प्लेग

वाशिंगटन. केवल एक जीन में परिवर्तन के कारण बूबोनिक प्लेग के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया अपने समूह के दूसरे जीवाणुओं की अपेक्षा खतरनाक हो जाता है।

शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए शोध से यह बात पता चली है।

शोधकर्ता प्रोफेसर ब्रुबेकर ने कहा, ‘‘प्लेग के बैक्टीरिया येर्सिनिया पेस्टिस को शरीर के तापमान में पनपने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जब इसे कैल्शियम नहीं मिलता तब यह भारी मात्रा में एमिनो ऐसिड का निर्माण करता है।’’

शोधकताओं ने बताया कि सभी बैक्टीरिया के शरीर में अस्पार्ताज नामक एंजाइम होता है जो एमिनो ऐसिड पर ही जिंदा रहता है लेकिन वाई.पेस्टिस में इसका अभाव होता है। इस कारण उसके शरीर में यह ऐसिड भारी मात्रा में बनने लगता है। जिससे लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस खोज के बाद उन्हें संकामक रोगों से होने वाली मौतों का इलाज ढूंढ़ने में आसानी होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: