bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

नकली घी का कारखाना पकड़ा

कोटा. घर में ही ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डिब्बों में नकली घी पैकिंग करने के एक कारखाने पर छापा मारकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहां से कई कंपनियों से रैपर व उपकरण भी बरामद किए।

महावीर नगर सीआई गोविन्द सिंह ने बताया कि थाने के बीट कांस्टेबल विजय सिंह को सूचना मिली थी कि विवेकानंद नगर के एक मकान में संदीप माहेश्वरी नकली घी का कारोबार करता है। इस पर फूड इंस्पेक्टर छोटूलाल को बुलाया गया। उसके साथ मिलकर पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा।

छापे के दौरान संदीप ब्रांडेड कंपनियों के नकली डिब्बों में घी भरता हुआ मिला। वहां पेंकिंग मशीन, करीब आधा दर्जन कंपनियों के नकली रैपर, दो पीपों में घी मिला। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

फूड इंस्पेक्टर छोटूलाल ने वहां मिले घी के नमूने ले लिए। जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया। यदि घी वनस्पति मिला तो कार्रवाई धोखाधड़ी की की जाएगी और यदि घी नकली अथवा उसमें हानिकारक तत्वों का मिश्रण मिला तो उसके खिलाफ जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।

डायरी ने खोला भेद
पुलिस ने आरोपी संदीप से नकली सामान की खरीद व बिक्री के बारे में पूछताछ की तो वो कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने वहां मिले दस्तावेजों को टटोला, जिसमें एक डायरी मिली। डायरी में कोटा, बारां, अंता व सीसवाली के कुछ दुकानदारों के नाम लिखे हुए थे। पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी।

कौन-कौन से ब्रांड
कारखाने से पुलिस को इंडाना, गोपाल, पारस, मिल्कफूड, मिल्कमेड आदि शुद्ध घी की कंपनियों के नाम के नकली रैपर मिले है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: