HomeNewsRajasthanKota Kota

कोटा से दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ान जल्द!

कोटा. flight शहरवासियों की वर्षो पुरानी साध पूरी होने में अब कुछ ही वक्त और लगेगा। नियमित हवाई सेवा के लिए इंडियन एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को हुई बैठक में यात्री भार व सुविधाओं से जुड़े पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधियों ने कोटा की परिस्थितियों को हवाई सेवा के बेहद अनुकूल माना। शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी।

अब पूरा ध्यान संसाधनों पर : इंडियन एयरलाइंस के चीफ मैनेजर प्रदीप ओबेराय व एयर इंडिया की मैनेजर सेल्स सोनिया भल्ला ने बताया कि बैठक के बाद अब इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है।

प्रशासन कब्जे हटाने को तैयार :
कितनी जल्दी नियमित हवाई सेवा के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा सकते हैं।

एक रूट पर हवाई सेवा पहले
मैनेजर सेल्स सोनिया भल्ला ने कहा कि इसके बाद रूट का परीक्षण किया जाएगा। यह तय है कि कोटा से दिल्ली या मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। प्रयास सफल होता है तो दिल्ली-कोटा-मुंबई की भी नियमित उड़ान मिल जाएगी।

बैठक में कार्यवाहक संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर अभय कुमार के अलावा औद्योगिक संस्थाओं, बिजनेस मैन, कोचिंग संस्थान के मालिक, ट्रेवल एजेंट तथा जनप्रतिनिधियों के साथ एयरलाइंस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

तत्काल क्या चाहिए
रनवे के ज्वाइंट्स की फिलिंग
हवाई पट्टी का थोड़ा और विस्तार
सूचना स्थानांतरण की उच्च तीव्रता
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी ) के लिए उन्नत संचार तकनीक
ईंधन की उपलब्धता की जानकारी
प्रतिदिन के यात्री भार की पुख्ता सूचना
तापमान परिवर्तन की स्थिति
एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की ताजा स्थिति सुरक्षा के पूरे इंतजाम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: