HomeSportsCricket Cricket

आईपीएल का असली चेहरा

बंगलरु. जी हां,यह है आईपीएल का असली चेहरा,इसे आप कॉर्पोरेट क्रिकेट का नाम भी दे सकते हैं। यहां सिर्फ टीम के मालिकों को रिजल्ट चाहिए जो टीम अच्छे परिणाम नहीं दे सकती उनके लिए टीम में कोई जगह नहीं है। अब चाहे प्रिटी जिंटा हो , विजय मालया यहां मालिकों को किसी तरह की भी कोताही पसंद नहीं है।

प्रिटी ने पंजाब इलेवन के पहले दो मैच हारने से इतनी खफा हुई थी कि उन्होंने टीम के 7 खिलाड़ियों को फाइव स्टार होटल के बाहर का रास्ता दिखा दिया था इतना ही नहीं प्रिटी ने टीम के कुछ खिलाड़ियों को बढ़ते खर्च का बहाना देकर बिना किसी प्रदर्शन के ही टीम से छुट्टी कर दी।

अब बारी विजय मालया की है। रॉयल्स चैलेंजर की लगातार हार के विजय माल्या इतने नाराज हुए की उन्होंने टीम के सीइओ चारु शर्मा को बरखास्त कर उनकी जगह कर्नाटका क्रिकेट एशोसिएसन के सचिव बृजेश पटेल को टीम का नया सीईओ बनाया है।

सुनने में आया है कि विजय मालया के गुस्से की आग टीम के कोच वेयक्टेश प्रसाद पर भी गिर सकती है। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि 8 मैचों में से 6 में हार के बाद आईपीएल मैचों की अंकतालिका में रॉयल्स चैलेंजर सबसे नीचे है। विजय मालया के टीम के खिलाड़ियों को खरीदने के लिए20 करोड़ रुपए खर्च किए थे लेकिन टीम के लचर प्रदर्शन से वे बेहद खफा हैं।

खबर है कि रॉयल्स चैलेंजर के टीम का चयन चारु शर्मा और राहुल द्रविड़ के इच्छा के हिसाब से की गई थी. चूंकि राहुल जैसे बड़े खिलाड़ी को हटाना विजय मालया के लिए काफी मुश्किल था इसलिए गाज चारु शर्मा पर गिरी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: