HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

कुएं में जहरीली गैस से पांच जनों की मौत

करणपुर(करौली). नानपुर ग्राम पंचायत के अमरापुर गांव में मंगलवार सुबह एक कुएं में सन निकालने उतरे पांच युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। अमरापुर गांव के रामफूल मीणा के खेत के कुएं में चार-पांच दिन पूर्व सन बनाने के लिए सिनोरियों को डाला गया था।

मंगलवार सुबह इन्हें निकालने के लिए जनदेव कुएं में उतरा, लेकिन उसके बाहर नहीं आने के बाद रामफूल मीणा का पुत्र ऋषिकेश मीणा भी उतर गया। वह भी वापस नहीं आया तो एक-एक कर रामफूल मीणा के पुत्र घमसू मीणा व रामसिंह व मूला का पुत्र बाबू मीणा भी कुंए में उतर गए।

बाबू मीणा भी इन्हें बचाने के प्रयास में कुएं में गिर गया और उसकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। गांव के हरभुज मीणा, होरीलाल मीणा तथा रामरज मीणा ने रस्सी व बिलाई के सहारे पांचों युवकों के शवों को कुएं से बाहर निकाला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: