News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati खेतड़ी नगर. एक महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। हैड कांस्टेबल मंगतूराम ने बताया कॉपर निवासी एक 25 वर्षीया महिला ने रिपोर्ट दी कि वह अपने दो बच्चों के साथ पिछले कई दिनों से कॉपर में रह रही है।
सिंघाना का इंदिरा कालोनी निवासी प्रदीप पुत्र धर्मपाल शर्मा उसके पास कई वर्षो पूर्व आकर मकान में रहने लगा तथा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मुआयना कराकर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।