HomeBusinessCorporate Corporate

सिंगापुर में सबसे ज्यादा लखपति होंगे

सिंगापुर.अगले दस सालों में सिंगापुर लखपतियों की संख्या के मामले में दुनिया में पहले नंबर का देश बन जाएगा।

बरक्लेज वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 2017 तक सिंगापुर इस मामले में हांगकांग को पीछे छोड़ देगा, जो अभी दुनिया में सर्वाधिक लखपतियों वाला देश है।

रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर की कुल आबादी के 40.7 फीसदी लोग 2017 तक 10 लाख डालर की कमाई वाले हो जाएंगे। माना जा रहा है कि उस समय तक देश के हर पांच में से दो घरों में लखपति रहा करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल इस रिपोर्ट में बताया गया था कि सिंगापुर लखपतियों की संख्या के मामले में 23.3 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि हांगकांग 26.4 फीसदी के साथ पहले स्थान पर था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: