HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भाजपा कार्यसमिति से किरोड़ी का इस्तीफा

जयपुर. प्रमुख मीणा नेता और पूर्व मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि बाकी बातों का खुलासा वे दो दिन बाद जयपुर में करेंगे। मीणा मंगलम मिडवे पर हुई घटना के बाद से दौसा के पुलिस और प्रशासन से नाराज हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम माथुर को भी अपनी नाराजगी से अवगत करवा चुके हैं। मीणा ने अपनी सुनवाई नहीं होते देख सरकार और संगठन पर दबाव बनाने के लिए प्रदेश कार्यसमिति से इस्तीफा दिया है।

हालांकि मीणा का कहना है कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजा है। प्रदेश महामंत्री रामपाल जाट का कहना है कि मीणा के इस्तीफे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मीणा ने ‘भास्कर’ को बताया कि माथुर और मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वे भाजपा कार्यसमिति से इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन उस पर गौर नहीं होने से रिमाइंडर भेजने को मजबूर होना पड़ा।

मीणा से बातचीत
क्या आपने इस्तीफा दिया है?
हां, कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया है।

आज इस्तीफे की जरूरत क्यों पड़ी?
मैं अपनी बात भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों को ही बता चुका था। मेरी और मेरे कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही।

तो क्या आप भाजपा और विधायक पद भी छोड़ रहे हैं?
भाजपा नहीं छोडूंगा। सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। बाकी बातों का खुलासा जल्द ही कर दूंगा। सब लोगों को साथ रखने के लिए मंत्री पद छोड़ सकता हूं तो बाकी क्या चीज है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: