जयपुर. बागवानी मिशन में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले आईएएस अधिकारी आर.एस. गठाला ने राज्य सरकार द्वारा आर्थिक नीति एवं सुधार परिषद के उपाध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा को जांच सौंपने पर वैधानिक सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी जांच रद्दी की टोकरी जैसी है।
दूसरी ओर, भाभड़ा ने कृषि विभाग से इस मामले में लगे आरोप को बिंदुवार सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। गठाला ने मंगलवार को कहा कि भाभड़ा राजनीतिक व्यक्ति हैं, कोई स्टेच्युरी बॉडी नहीं। किसी जांच के लिए एक्ट के तहत नियुक्ति की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाभड़ा की कानूनी हैसियत क्या है?
गठाला के अनुसार कृषि या उद्यान विभाग के अधिकारी अगर भाभड़ा को सरकारी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं तो उन पर भी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगना चाहिए।