bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन, खिल उठे किसान

बठिंडाइस बार राज्य में गेहूं की फसल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। किसान भी गेहूं की पैदावार को बंपर मान रहे हैं। गेहूं की बालियां देख किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है। गत साल की तुलना में पांच मई तक राज्य की मंडियों में 25 लाख 45 हजार 210 मीट्रिक टन गेहूं ज्यादा पहुंच चुका है। कृषि विभाग से लिए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार गत 5 मई 2007 में 70 लाख 62 हजार198८ मीट्रिक टन फसल की खरीद की गई थी, जो इस साल बढ़कर ९६ लाख ७ हजार ४क्८ मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। भाकियू के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी ने कहा, इस साल गेहूं की फसल बंपर हुई है।

लेकिन ओलावृष्टि के कारण कुछ स्थानों पर नुकसान भी हुआ है। उम्मीद है कि इस साल गेहूं की आमद १५क् लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर जाएगी। गत साल फसल का कुल उत्पादन करीब १४४ लाख मीट्रिक टन था।

बेमौसमी बारिश रही फायदेमंद बठिंडा के गांव जोधपुर रोमाणा के किसान गुरतेज सिंह गिक्कू ने बताया कि बारिश के कारण उनकी फसल को फायदा पहुंचा है। गेहूं की बालियां गीली हुई, लेकिन फिर कड़ाके की धूप से गेहूं का दाना पुष्ट हो गया।

मुक्तसर के गांव चक्क शेरेवाली के गुरबीर सिंह ने २क्क् एकड़ में गेहूं की खेती की है। उन्होंने कहा कि फसल बंपर है। पिछले साल जहां एक एकड़ में १८क्क् किलो (४५ मन) उपज हुई थी वहीं इस साल यह बढ़कर २२क्क् किलो (५५ मन) तक पहुंच गई है। मुक्तसर के गांव सम्मेवाली के किसान गुरदयाल सिंह १क्क्क् एकड़ से ज्यादा भूमि के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि कई सालों बाद गेहूं का रिकार्ड तोड़ उत्पादन हुआ है। यह सब कुछ मौसम ठंडा रहने के कारण संभव हुआ है।

सर्दी ने लाई बहार कृषि खोज केन्द्र बठिंडा के डायरैक्टर गुरमीत सिंह बुट्टर का मानना है कि लो टंपरेचर गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहा। इस साल फरवरी में मौसम ठंडा रहने के कारण गेंहू के दाने ज्यादा पुष्ट हुए।

>> 5 मई 2008 तक 96 लाख 7 हजार 408 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा >> 5 मई 2007 में 70 लाख 62 हजार 198 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा >> साल 2008 में गेहूं की फसल की आमद 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार करेगी >> साल 2007 में गेहूं की फसल की आमद करीब 144 लाख मीट्रिक टन थी >> राज्य में 1060 बड़ी मंडियां हैं >> सबसे ज्यादा गेहूं का रकबा फिरोजपुर जिले में 3.90 लाख हैक्टेयर >> सबसे कम गेहूं का रकबा मोहाली जिले में 48 हजार हैक्टेयर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: