HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अब बादल से होगी दो टूक बात : बलबीर पुंज

अमृतसर.जिला परिषद चुनावों को लेकर अकाली दल और भाजपा आपस में किसी प्रकार के समझौते को तैयार नहीं हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश प्रधान सुखबीर सिंह बादल के अड़ियल रुख के बाद अब भाजपा नेतृत्व ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से दो टूक बात करने का मन बनाया है। इसके लिए भाजपा राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी बलबीर पुंज विशेष रूप से मंगलवार देर रात अमृतसर पहुंच रहे हैं। भाजपा जिला परिषद चुनावों के लिए सत्ता के भाईवाल शिअद से 75 सीटें मांगी थीं, पर शिअद उन्हें कोई सीट देने को तैयार नहीं था।

भाजपा ने 60 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने के बाद 4 मई को सुखबीर ने अपने निवास पर शिअद और भाजपा नेताओं की संयुक्त बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने भाजपा से अपने प्रत्याशी वापस लेने को कहा, जिसे भाजपा ने सिरे से नकार दिया। 5 मई को नामांकन वापस लेने के समय तक भाजपा अपने स्टैंड पर कायम रही। इसके चलते अब स्थिति आमने-सामने चुनाव लड़ने की बन गई है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक जिला परिषद चुनावों में सत्ता में भाईवाल की उपेक्षा से पार्टी खासी खिन्न है। पुंज के अलावा प्रदेश महासचिव कमल शर्मा, बलराम दास टंडन व अन्य नेता भी मंगलवार देर रात तक अमृतसर पहुंच रहे हैं।

-राजिन्दर कौर भट्ठल, पंजाब कांग्रेस प्रधान





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: