Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood अमृतसरजहां सरकार खेलों को बढ़ावा देने के दावे करते नहीं थकती, वहीं कई प्रतिभावान खिलाड़ी सिर्फ इस कारण बड़े टूर्नामैंट में भाग लेने से वंचित रह जाते हैं कि उनके पास इसके लिए पैसे नहीं होते। इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है कराटे चैंपियन राधा को। राधा पिछले पांच वर्षो से पंजाब स्टेट शीतू-रियू कराटे चैंपियन रही हैं।
पिछले वर्ष नवंबर में हुई नैशनल ऑल इंडिया चेन्नई कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रांज मैडल जीता था। इसी आधार पर उनकी सिलैक्शन 31 मई से इंग्लैंड में होने वाली कॉमनवैल्थ गेम्स के लिए हुई है, लेकिन इसमें हिस्सा लेने के लिए राधा को 90 हजार रुपए की जरूरत है। उसके पास एक पैसा भी नहीं है, अगर उसे पैसे नहीं मिले तो इस टूर्नामैंट में हिस्सा लेने से वंचित रह जाएगी। एसोसिएशन के जनरल सैक्रेटरी सुखदेव सिंह ने बताया कि राधा बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, उसके द्वारा जीते गए मैडल इस बात को साबित करते हैं।
वह आल इंडिया कराटे में ब्लैक बैल्ट भी जीत चुकी हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इतने बड़े टूर्नामैंट में हिस्सा लेने से वंचित रह जाएगी। अगर सरकार या कोई स्पांसर राधा की मदद करे तो वह पंजाब और देश का नाम रौशन कर सकती हैं।