Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लान है:पोलाक

मुंबई. पिछले 5 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरे परवान पर है। आज उनकी भिड़ंत मुंबई इंडियन से होने वाली है।इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान शॉन पोलाक पूरी तरह से तैयार हैं। इस बारें में बात करते हुए शॉन पोलाक ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोकने के लिए हमने योजना बनाई है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमें सफलता मिलेगी।

शॉन पोलाक ने कहा कि पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद अब मेरी टीम के खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं। हालांकि राजस्थान ऱॉयल्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है लेकिन अगर हम पिछले दो मैचों के जैसा प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल करते हैं तो हम फिर से परचम फैला सकते हैं।

शॉन पोलाक ने कहा कि आज भी हमारे कप्तान सचिन तेंदुलकर नहीं खेल पाएगें लेकिन 14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की उम्मीद है। शॉन पोलाक ने कहा कि सचिन भले ही खेल नहीं रहे हैं लेकिन वे हमारी टीम का हिस्सा है। टीम के सभी महत्वपूर्ण निर्णय उनकी सहमति से लिए जाते हैं।

शॉन पोलाक ने कहा कि यब मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला है। इस पिच पर हम दो मैच खेल चुके हैं इसका फायदा भी हमें मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: