HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

सीईटी की टाइमिंग में बदलाव

अमृतसर/जालंधरपंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) कंबाइंड एंट्रैंस टैस्ट (सीईटी) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पहले यह टैस्ट सुबह 10 से 12 बजे होना था, जबकि इस बार टैस्ट 12 से 2 बजे तक होगा। सीईटी में बीटैक आर्कीटैक्चर का एग्जॉम इस बार नैशनल एप्टीच्यूट टैस्ट फॉर आर्कीटैक्चर (नाटा) लेगा, जबकि बाकी स्ट्रीम का पैट्रन हर बार की ही तरह रहेगा।

पिछली बार सीईटी के एग्जाम में 19,800 स्टूडैंट्स बैठे थे, जबिक इस बार आंकड़ा 20 हजार पार होने की संभावना है। टैस्ट 7 जून को दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। सुबह 10.00 बजे टैस्ट शुरू होने के कारण कई बार कई स्टूडैंट्स को सैंटर में पहुंचने मंे दिक्कत होती थी, लेकिन 12.00 बजे तक कोई भी स्टूडैंट्स आसानी से सैंटर में पहुंच सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: