HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

स्टेशन विस्तार की बाधा हटी

भोपाल. नगर निगम ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर छह नंबर प्लेट फार्म के निर्माण के लिए मंगलवार को आबकारी विभाग की जर्जर इमारत को तोड़ा। यह कार्रवाई सोमवार को उद्योग मंत्री बाबूलाल गौर के निर्देश पर की गई है।

नगर निगम का दस्ता प्रशासकीय अधिकारी मयंक वर्मा के निर्देशन में दोपहर में रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद यहां पांच नंबर प्लेट फार्म के बाहर सकरुलेटिंग एरिया में बने आबकारी विभाग के जर्जर भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। शाम तक भवन को तोड़ कर मलबा गांधी नगर स्थित निगम के हाईड्रेन्ट के पास गड्ढे में डाला गया।

श्री वर्मा ने बताया कि भवन की बाउंड्रीवाल को अतिक्रमण नहीं हो सके इसलिए फिलहाल नहीं तोड़ा गया है। रेलवे के अधिकारियों से कहा गया है कि वे उक्त भूमि पर पहले तार फेंसिंग करा लें उसके बाद बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को श्री गौर ने नगर निगम, जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई थी। इस बैठक में भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने के बारे में चर्चा की गई थी।

इसी बैठक में श्री गौर ने प्लेट फार्म क्रमांक छह के निर्माण के लिए उक्त भवन को तोड़ने के निर्देश दिए थे। भवन तोड़ने के बाद भूमि रेलवे को दी जाएगी और उक्त भूमि के बदले आबकारी विभाग को किसी अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: