HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

अक्षय तृतीया : शुभ दिन की तैयारी नए कपड़ों की खरीदारी

जालंधरअक्षय तृतीया के शुभ महुर्त में नए कपड़ों की खरीदारी के लिए भी जालंधराइट्स क्रेजी हैं। शुभ-लाभ के संगम पर न सिर्फ ज्वैलरी खरीदने में इनका क्रेज है, बल्कि शुभ दिन पर नए कपड़े पहनने के लिए भी उत्साहित हैं।

यही कारण है कि मंगलवार को सिटी की कपड़ा मार्केट में ग्राहकों की खरीदारी दिनभर चलती रही। इससे जहां दुकानदारों के चेहरे खिले वहीं ग्राहक भी समर सीजन की वैरायटी से संतुष्ट दिखे। ग्राहकों का मानना है कि समर सीजन की शुरूआत शुभ दिन की शॉपिंग से हो रही है, तो सब शुभ होगा। हर काम के लिए शुभ मानी जाती अक्षय तृतीया घरो में उत्सव का प्रतीक है। इस उत्सव के चलते कपड़ा मार्केट में बूम है। शुभ महुर्त का लाभ उठाने वाले मार्केट में बढ़ चढ़कर शॉपिंग कर रहे हैं।

ओल्ड जीटी रोड़ स्थित टीटीएस शोरू म के मालिक गुरबख्श लाल मिन्टू ने बताया कि इस बार मार्केट में अक्षय तृतीया के चलते लोगों में शॉपिंग का क्रेज तो है, मगर महंगाई के चलते लिमिट में खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों का उत्सव बेरंग न हो, इसलिए वे भी ज्यादा खरीदारी पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुभ दिन है तो भीड़ और बढ़ेगी।

सहदेव मार्केट स्थित बालाजी शोरूम के एमडी सुरिंद्र धवन ने बताया कि अक्षय तृतीया को शुभ मानकर हर साल लोग इन दिनों में खूब शॉपिंग करते हैं। इस बार मार्केट में अभी तो हलचल की स्थिति है, लेकिन जिस तरह से लोग इस शुभ घड़ी की बात करते हैं उम्मीद है यह रश बुधवार को चरम पर होगा।

बीएमसी स्थित कलाश्री के मालिक दिनेश ने बताया कि इस बार गर्मी इतनी ज्यादा है कि ग्राहक शॉपिंग के लिए सिर्फ सुबह या शाम को ही निकलते हैं, लेकिन लोगों में क्रेज की बात करें तो वो उनकी पहली बात व मांग से ही पता चलता है। लोगों का शॉपिंग का तो टाइम है ही साथ ही शुभ घड़ी उनके उत्साह में और दम भर रही है।

छाबड़ा शोरूम के मालिक विशाल छाबड़ा ने बताया कि गत साल से इस बार मार्केट में अक्षय तृतीया के शुभ महुर्त पर लोग शॉपिंग पूरे जोरों से कर रहे हैं। इतना जरूर है कि गर्मी की वजह से दिनभर रौनक कम नजर आती है, लेकिन शाम को लोग खूब जोर-शोर से शॉपिंग करते हैं। इनका मानना है कि लोग इस घड़ी को शुभ सीजन की शुरूआत बता रहे हैं। इन्हें उम्मीद है बुधवार के शुभ दिन की, जब खरीदारी और तेज होगी।

खरीदारों की बात :

हाउस वाइफ सुष्मा कोहली बताती हैं कि इस बार उन्होंने घर की हर चीज खरीदी है। उन्हें शुभ घड़ी की शॉपिंग से बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि थोड़ा कम ख्रीद पाई हैं, मगर वैरायटी सबमें शामिल है।

चमन लाल सभ्रवाल ने बताया कि इस बार हमारे पंडित जी ने बताया था कि अक्षय तृतीया के चलते घर पर नई चीजों का प्रवेश करना बहुत शुभ है। इसीलिए हमने नए कपड़ों और कुछ जरूरी घरेलू चीजें खरीदी हैं।

हाउस वाइफ ज्योति ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ महुर्त पर हमें अगले दो महीने बाद आने वालें समारोहों के लिए पहले से ही शॉपिंग कर ली है, क्योंकि महुर्त शुभ है, तो बिना शॉपिंग कैसे जाने दें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: