HomeNewsNational National

राज पर ऐतराज : सरकार पर एक्शन का दबाव

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के ताजा बयानों को लेकर राज्य सरकार में मतभेद पैदा हो गए हैं साथ ही, राज्य सरकार पर राज के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव भी बढ़ गया है। इन हालात पर चर्चा करने के लिए बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है जिसमें डीजीपी और कमिश्नर भी मौजूद हैं। विभिन्न सूत्रों से मिल रहीं खबरों के मुताबिक इस बैठक में राज पर किसी किस्म की कार्रवाई के बारे में फैसला किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मंगलवार को खबरें आई थीं कि राज के बयानों को लेकर राज्य कैबिनेट में मतभेद पैदा हो गए थे और कथित रूप से पाटिल पर राज को बचाने और पक्षपात करने का आरोप लगाया गया था। पाटिल पर यह आरोप मंत्री अजीत पवार ने लगाया था और इसके बाद पवार के समर्थन में नारायण राणो और सतीश चतुर्वेदी जैसे नेताओं के आ जाने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ चुका है कि वह राज के खिलाफ एक्शन ले।

संबंधित खबरें
* राज फिर शिकंजे में,पुलिस ने कार्रवाई के संकेत दिए
* राज ठाकरे ने फिर उगला जहर, सरकार को दी चुनौती
* राज की रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
* भाषा, क्षेत्र पर राजनीति न करें : संघ
* राज भज्जी जैसे: उद्धव ठाकरे
* अपनी हद में रहें राज ठाकरे : आयोग
* राज ठाकरे होते कौन हैं कुछ कहने वाले : अमिताभ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: