Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई
सलमान खान इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘दस का दम’ के लिए चर्चा में हैं और आजकल बेहद खुश भी हैं, क्योंकि बतौर होस्ट यह उनका पहला टीवी शो है। इस शो में सलमान एक अलग अंदाज में नजर आएंगे, तो दूसरी तरफ सलमान की खास पसंद गुलाब जामुन के बारे में भी बॉलीवुड में इन दिनों खूब चर्चा है। हालांकि सलमान की मेंटेन फिजिक को देखते हुए यही लगता है कि वे मिठाई से कोसों दूर ही रहते होंगे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।
सलमान के खान-पान तक की खबर रखने वाले सूत्रों का दावा है कि उन्हें गुलाबजामुन बेहद पसंद है। यही नहीं सल्लू की पसंद तब और ज्यादा सारी हदों को पार कर जाती है, जब वे सेट पर गुलाब जामुन मंगवा कर रखते हैं और बाद में आराम से उसका स्वाद लेते हैं। ‘दस का दम’ शो के सेट पर गुलाबजामुन मंगवा कर रखते हैं और बाद में आराम से उसका स्वाद लेते हैं। ‘दस का दम’ शो के सेट पर भी उनका गुलाबजामुन प्रेम खासतौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पहले दिन तो सलमान देर से सेट पर आए थे, लेकिन उसके बाद वे वक्त पर सेट पर आने लगे। दो-तीन दिन बाद सलमान ने सेट पर आते ही मिठाई और गुलाबजामुन मंगवाने के लिए कहा। यूनिट के अन्य सदस्यों को लगा कि जरूर कोई खुशी की बात होगी, इसलिए मिठाई मंगाई जा रही है। खैर, मिठाई और गुलाबजामुन मंगवाए गए। शूटिंग के बीच ब्रेक में सलमान ने खूब मुंह मीठा किया, साथ ही यूनिट के लोगों को भी मिठाई खिलाई। उसके बाद तो यह हर दिन का रिवाज हो गया। सलमान को देखकर लग नहीं रहा था कि वह मिठाई के इतने दीवाने होंगे, उसमें भी गुलाबजामुन उन्हें बेहद पसंद है।
उनके प्रशंसकों को डर है कि अगर वे इसी तरह मिठाई खाते रहे तो उनका वजन तो बढ़ेगा ही और उनका शेप भी बदल जाने का खतरा होगा। दूसरी ओर करीबी दोस्तों को सल्लू के मिठाई प्रेम से कोई डर नहीं है। वे जानते हैं कि सल्लू को हर चीज में बेलेंस करना आता है। अगर वे ज्यादा मिठाई खा रहे हैं, तो इसके संतुलन के उपाय भी जानते हैं। सलमान के नजदीकी दोस्त का कहना है कि सलमान मिठाई खाते हैं, तो वैसी एक्सरसाइज भी करते हैं इसलिए उनके शेप में कोई बदलाव नहीं आएगा। वह जितनी कैलरीज लेते हैं उतनी ही एक्सरसाइज से नष्ट भी करते हैं।